कुंडा: करंट लगने से मजदूर की मौत के बाद मवई रेलवे फाटक के पास निजी अस्पताल में मजदूर का शव दफनाने पर अड़े परिजन, हाइवे किया जाम
कुंडा इलाके के मवई रेलवे फाटक के पास निजी अस्पताल में काम करने गए बिछलाहला गांव के मजदूर बंसीलाल पटेल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी । रविवार शाम शव पहुंचने पर शव जब घर पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार अस्पताल में करने की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद रात भर हंगामा हुआ। सोमवार सुबह 7 बजे एसडीएम ने बताया की परिजनों की समझाया जा रहा है।