कुंडा: महेशगंज के खेमकरन गांव के किसान की ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत, मचा कोहराम
महेशगंज इलाके के खेमकरन गांव में खेत की जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में चालक बच गया लेकिन ट्रैक्टर पर सवार किसान लाला राम यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया और अचेत हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ ने मंगलवार शाम 5:30 बजे बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है।