अजमेर: आदर्श नगर के माखुपुरा स्थित फैक्ट्री में ड्राइवर ने महिला पर चढ़ाई पिकअप, गाड़ी को पीछे लेते समय हुआ हादसा
Ajmer, Ajmer | Jan 27, 2024 शुक्रवार की दोपहर आदर्श नगर थाना क्षेत्र के माखुपुरा स्थित फैक्ट्री में एक पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी को बैक करते समय एक महिला पर पिकअप चढ़ा दी। हादसे में महिला के कमर और कूल्हे की हड्डियां टूट गई। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया व महिला के पति ने आदर्श नगर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।