अजमेर: मार्टिन ब्रिज के नजदीक एसबीआई बैंक के पास स्टूडेंट से मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बाइक पर दो बदमाशों ने वारदात को दिया अं
Ajmer, Ajmer | Jan 26, 2024 अजमेर में मार्टिन ब्रिज के नजदीक एसबीआई बैंक के पास फोन पर बात कर रहे स्टूडेंट का मोबाइल लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार शाम 6:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। बदमाशों ने झपटा मारकर मोबाइल छीन कर ले गए।