अजमेर: माखोपूरा स्थित फैक्ट्री में ड्राइवर ने महिला पर चढ़ाई पिकअप, कमर व कूल्हे की हड्डी टूटी
Ajmer, Ajmer | Jan 27, 2024 आदर्श नगर थाना क्षेत्र के माखोपूरा स्थित फैक्ट्री में एक ड्राइवर ने महिला पर पिकअप चढ़ा दी। गाड़ी रिवर्स लेने के दौरान ये पूरा हादसा हुआ। इस पूरे घटना में महिला की कमर व कूल्हे की हड्डी टूट गई। घायल के पति ने आदर्श नगर थाने में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।