अजमेर: पुलिस लाइन ग्राउंड में 75वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित, जल संसाधन मंत्री ने किया ध्वजारोहण
Ajmer, Ajmer | Jan 26, 2024 शुक्रवार को अजमेर के पुलिस लाइन ग्राउंड में 75वें गणतंत्र दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गानों पर डांस कर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।