लालबर्रा: लालबर्रा में शासकीय संपत्तियों से अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स हटाए गए
जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में शासकीय भवनों और बिजली के पोलों पर लगे अवैध फ्लैक्स व होर्डिंग्स के खिलाफ बुधवार 06 मई को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जनपद सदस्य हरिशंकर बनवारी द्वारा 'सीएम हेल्पलाइन 181' पर की गई शिकायत के बाद, जनपद पंचायत बीपीओ खिलेन्द्र सोनवंशी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इससे पूर्व स्थानीय प्रशासन ने