जतारा: छात्रावास में छात्राओं से मारपीट, खराब भोजन का आरोप; ABVP का अल्टीमेटम: 3 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन
जतारा स्थित रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रावास में छात्राओं से मारपीट और निम्न गुणवत्ता का भोजन दिए जाने के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एसडीएम नीरज खरे को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद ने अधीक्षक के खिलाफ तीन दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर छात्राओं के साथ आंदो