स्मार्ट क्लास में छात्रों का डांस, मास्टर साहब सोते रहे! बिहार के शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
लोगों ने कहा बदलता बिहार का तस्वीर ...?
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित जमुआवा मध्य विद्यालय से एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर विद्यालय के स्मार्ट क्लास में कुछ छात्र फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में एक शिक्षक के सोने का दावा भी किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर स्कूल के स्मार्ट क्लास में छात्रों की निगरानी कौन कर रहा था? अगर वीडियो स्कूल समय का है, तो उस दौरान शिक्षक की जिम्मेदारी क्या थी?
हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख और परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं।