आज दिनांक 23.09.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास श्री स्टालिन फिडल कुमार के०, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सोन नदी की स्वच्छता, अवैध खनन पर नियंत्रण, एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक, सीवेज प्रबंधन एवं पौधारोपण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सोन नदी में प्रदूषण की स्थिति की जांच कर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को नियंत्रित करने तथा आम लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नदियों में अनुपचारित सीवेज के प्रवाह पर रोक लगाने एवं सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने जिले में पौधारोपण अभियान को गति देने, उपयुक्त स्थलों का चयन करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#Rohtas
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Sep 23, 2026