उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में WASH सेवाओं के सुधार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न...
सर्वे ऐप के माध्यम से पंचायत स्तर पर पेयजल और स्वच्छता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिले के पांच ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व स्वच्छता कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण...
समस्तीपुर, 23 सितंबर 2026
स्थान: जिला विकास अभिकरण (DRDA) सभागार, समस्तीपुर
जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को जिला विकास अभिकरण (DRDA) सभागार, समस्तीपुर में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC), समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में यूनिसेफ से श्री निखिल कुमार, DRDA समस्तीपुर के निदेशक (लेखा) श्री आशुतोष आनंद तथा जिला समन्वयक मो. हसनैन अनवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जिले पाँच ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को 'सर्वे ऐप' (SLB Survey App) के संचालन एवं उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु व निर्देश:
सर्वे ऐप से डिजिटल मूल्यांकन: उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सर्वे ऐप के माध्यम से धरातल पर पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से संबंधित सेवाओं का सटीक और पारदर्शी डेटा एकत्र करने का निर्देश दिया।
Service Level Benchmarking: पूर्व में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के आलोक में, डिजिटल सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की कमियों की पहचान कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
सशक्त कार्यान्वयन: यूनिसेफ के श्री निखिल कुमार, DRDA के निदेशक (लेखा) श्री आशुतोष आनंद एवं जिला समन्वयक मो. हसनैन अनवर ने पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को ऐप के तकनीकी पहलुओं, नियमित अनुश्रवण तथा डेटा-आधारित योजना निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया।
अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल और सुदृढ़ स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। डिजिटल सर्वे ऐप के माध्यम से प्राप्त सटीक डेटा के आधार पर ही पंचायत स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी, जिससे आम जनमानस तक WASH सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचेगा।
इस अवसर पर जिले के पांच प्रखंडों से आए मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा विभागीय पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#DistrictAdministration #WASH #Swachhata #DrinkingWater #SLBSurvey #DigitalSurvey #Panchayat #RuralDevelopment #UNICEF #SamastipurAdministration #CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 23, 2026