चाचौड़ा: पेची गांव की मंडी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हुए शामिल, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
Chachaura, Guna | Aug 14, 2026 चाचौड़ा के ग्राम पेची मंडी में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर लगा। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत चाचौड़ा विधायक कलेक्टर एसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शिविर में लोग पहुंचे कुछ लोगो की समस्याओं का मौके पर समाधान किया अन्य समस्याओं को लेकर समय सीमा तय की गई। हितग्रहीय को योजनाओं का लाभ दिया गया।