चाचौड़ा: बीनागंज: टोडी रोड पर मंदिर से भगवान विट्ठल और माता रुक्मणी के चांदी के मुकुट व डेढ़ कुंटल गेहूं चोरी, केस दर्ज
Chachaura, Guna | Feb 18, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज में टोली रोड पर विट्ठलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी हो गई। 18 फरवरी को दर्ज मामले में फरियादी चंद्रेश नामदेव ने बताया, 16 फरवरी की रात पुजारी कान्हा शर्मा मंदिर बंद कर गए। 17 फरवरी सुबह पहुंचे तो ताले टूटे मिले। भगवान विट्ठल और माता रुक्मणी के चांदी के मुकुट, 50-50 किलो के तीन गेहूं के कट्टा चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।