सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाए युवा- डॉ.मंजीत
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा एवं वैश्य महाविद्यालय भिवानी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘रंग-वीथिका’ द्वारा किया गया जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता,नशा छोड़ो जीवन जोड़ो नामक नुक्कड़ नाटक एवं आदरणीय नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को प्रदर्शित करते वृतचित्र प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का आयोजन।
भिवानी 24 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित रहे हैं। युवाओं को उनके सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह बात उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा एवं
वैश्य महाविद्यालय भिवानी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘रंग-वीथिका’ द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में मनाए जा रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी,चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम के प्राचार्य डाॅ.मंजीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र सेवा का संकल्प लेते हुए आगे बढ़े तभी विकसित भारत 2047 का स्वप्न्न पूरा हो सकता हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी,चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम के प्राचार्य डाॅ.मंजीत सिंह,वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल, महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डाॅ. हरिकेश एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी सदस्य उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत करते हुए की गई। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल ने किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पूर्व प्राचार्य डॉ बुद्धदेव आर्य एवं डॉ यशपाल महता ने अदा की।
अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉ संजय गोयल
ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डाॅ. हरिकेश पंघाल ने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों से जोड़ना है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव को गति मिल सकती है।
आज सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता,नशा छोड़ो जीवन जोड़ो नामक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण एवं
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को प्रदर्शित करता वृतचित्र स्क्रीन पर दिखाया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की 8 टीमों ने प्रतिभागिता की।कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र यश केजरीवाल के निर्देशन में 'नशा छोड़ो जीवन जोड़ो' नामक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति युवा कलाकार भाव्यांश,कशिश,खुशी,संगीता ,हर्षिता,राहुल,रोहन,अंकित,मोक्ष एवं मयंक यादव द्वारा प्रस्तुत की गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारु की छात्रा पायल ने प्रथम,बी. के. शिक्षण महाविद्यालय बवानी खेड़ा की छात्रा स्वीटी ने द्वितीय एवं वैश्य महाविद्यालय भिवानी के छात्र पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल,सदस्य डॉ. मोहनलाल, डॉ. सतीश श्योराण, डॉ. कामना कौशिक, डॉ.पूनम वर्मा, डॉ. प्रोमिला सुहाग,रितेश गोयल
डॉ. श्रुति रानी, एवं कमल भारद्वाज सहित सभी प्रतिभागी टीमों के साथ आए प्राध्यापक एवं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।