सेवा संकल्प एवं पोषण माह के अंतर्गत सण्डवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया ईसीसीईडे:-
तोशाम, 24 सितंबर।
एसडीएम संदीप कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांव सण्डवा में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र में ईसीसीईडे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास एवं शिक्षा के साथ-साथ पोषण के प्रति अभिभावकों एवं अन्य समुदाय को जागरूक करना है। कार्यक्रम में सरपंच कृष्ण कुमार मुख्य रूप से, सुपरवाइजर पंकज, रॉकेट लर्निंग जिला समन्वयक सुलेखा व सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के समग्र विकास, खेल-आधारित सीखने, भाषा एवं संज्ञानात्मक विकास तथा पोषण के महत्व पर जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियां करवाई गईं। उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीण महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फोटोज संलन :-।
**********************