कोटवा में तीन ऑर्केस्ट्रा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू, तीन गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोटवा ओवरब्रिज के समीप संचालित तीन ऑर्केस्ट्रा में छापेमारी कर पुलिस ने 16 नाबालिग बच्चियों को सकुशल रेस्क्यू किया है। वहीं, इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
#KotwaPolice #MinorGirlsRescue #EastChamparanPolice #HumanTrafficking #MotihariNews