आज दिनांक 28.11.2026 को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के नारायण स्कूल ऑफ लॉ (विधि संकाय) के लीगल एड क्लिनिक के तत्वावधान में विधि के लगभग 20 छात्र-छात्राओं का समाहरणालय, रोहतास स्थित विभिन्न विभागों में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक जानकारी देना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभागीय पदाधिकारियों से संवाद कर विभिन्न कार्यों के निष्पादन एवं सरकारी व्यवस्था की प्रक्रिया को समझा।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता कुमारी के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में संकाय प्रशासन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) एवं जिला परियोजना प्रबंधक (WCDC), रोहतास के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान एवं समाज के वंचित और पीड़ित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक हैं।
#IPRD
#Students
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Patna, Bihar | Nov 28, 2026