बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आज दिनांक 28.11.2026 को रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड की बेलाड़ी पंचायत के खैरा ग्राम में कृषक श्री प्रहलाद सिंह के खेत में उप विकास आयुक्त, रोहतास डॉ आकांक्षा आनंद के नेतृत्व में धान फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान नियमानुसार रैंडम पद्धति से चयनित खेत में 10×5 मीटर का प्लॉट तैयार कर धान की कटाई एवं दौनी (थ्रेशिंग) कराई गई। पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप (CCE Agri App) के माध्यम से संपन्न हुई। उप विकास आयुक्त द्वारा खेत में उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में फसल की कटाई कराई गई तथा प्राप्त उपज का वजन कराकर उत्पादकता का आकलन किया गया।
क्रॉप कटिंग प्रयोग में 10×5 मीटर क्षेत्रफल से कुल 30 किलो 330 ग्राम उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर धान की उत्पादकता 60.660 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आकलित की गई।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही जिले एवं प्रखंड स्तर पर फसलों की वास्तविक उत्पादकता निर्धारित की जाती है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर प्राकृतिक आपदा अथवा फसल की कम उपज की स्थिति में किसानों को फसल सहायता एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है।
मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#IPRD
#BiharAgriculture
#RohtasAdministration
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Nov 28, 2026