सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के बागीपुरा गांव की निवासी महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप, 4 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जरिया थाना क्षेत्र के बागीपुरा गांव की निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले चार लोगों पर उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने और लाठी डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।