तरहसी: केदल और छोटकी नागद में फरार नक्सलियों के घरों पर मनातू थाना पुलिस ने चिपकाए इश्तेहार
Tarhasi, Palamu | Jan 27, 2025 प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी एवं अन्य संगठनों के नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मनातू थाना कांड सं 4/23 के प्राथमिकी अभियुक्त शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी, केदल, आक्रमण गंजू उर्फ रविंद्र गंजू नागद, मुखदेव यादव उर्फ तूफानी जी एवं उपेंद्र भुइयां छोटकी नागद के खिलाफ मनातू थाना पुलिस ने उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाए।