तरहसी: तरहसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 600 मरीजों का हुआ इलाज, 28 स्टॉल लगाए गए थे
Tarhasi, Palamu | Jan 23, 2025 तरहसी में प्रखंड स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन गुरूवार को किया गया। इस मेले में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रिया कुमारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सच्चिदानंद पांडे, पश्चिम जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह,पूर्वी जिला परिषद सदस्य,रूपवंती देवी आदि ने मिलकर किया।