तरहसी: 52 हजार की अवैध निकासी पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दी सफाई, फंडिंग में देरी के कारण खर्च करना पड़ा
Tarhasi, Palamu | Jan 25, 2025 तरहसी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साहू ने 52 हजार की अवैध निकासी मामले में अपनी सफाई देते हुए शनिवार शाम 5 बजे विभागीय प्रक्रिया की कठिनाइयों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जब पुस्तकें विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाती हैं, तब तत्काल फंडिंग का प्रावधान नहीं होता है।