तरहसी: तरहसी में आयोजित स्वास्थ्य मेला में एक्सपायर दवा वितरण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग की
Tarhasi, Palamu | Jan 24, 2025 तरहसी से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मामला सामने आयी है। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों के बीच 2020 में एक्सपायर हो चुकी दवाएं बांटी गई। स्वास्थ्य मेले में दवाओं के स्टॉल पर पुरानी और एक्सपायर दवाएं खुलेआम रखी गई थीं। पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने सीएस से कार्रवाई मांग की है।