तरहसी: पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए
Tarhasi, Palamu | Jan 22, 2025 लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वह राज्य से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र पुलिस अधीक्षक हैं। इन्हें 25 जनवरी को राज्यपाल द्वारा राजधानी रांची में पुरस्कृत किया जाएगा।