सहारनपुर: मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह को महाकुंभ मेले में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया, SSP ने सौंपा प्रशस्तिपत्र
महाकुंभ मेला-2025 प्रयागराज में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करते हुए सहारनपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुंभ मेला द्वारा प्रदत्त किया गया।जिसे एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी ने प्रताप सिंह को भेंट किया।