सहारनपुर: नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने पर सपा नेता टिंकू अरोड़ा ने भाजपा जनप्रतिनिधि पर आवाज दबाने का आरोप लगाया
सहारनपुर समाजवादी पार्टी के महानगर विधानसभा प्रभारी एवम नगर निगम पार्षद टिंकू अरोड़ा ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को पार्षद टिंकू अरोड़ा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि अब घबरा गया है। और दूसरों के कंधों का इस्तेमाल कर उनके परिवार पर झूठे मुकदमे करवा रहा है। उन्होंने कहा मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।