सारठ: सारठ क्षेत्र में बारिश से ओझाडीह-गंडा में दीवार गिरी, बेहंगा में मिट्टी-खपरैल का घर ढहा, बड़ा हादसा टला
सारठ क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश से मंगलवार दोपहर 2 बजे डिंडाकोली पंचायत के ओझाडीह-गंडा निवासी अघनु पंडित के घर का दीवार गिर गया व घर में कोई नहीं रहने से बड़ा हादसा टल गया। इधर शिमला पंचायत के बेहंगा में सुखदेव दास का मिट्टी खपरैल का घर भी गिर गया है। बताया कि दोनों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और दोनों गृहस्वामी मजदूरी करके गुजर बसर करता है।