सिकंंदराबाद: सरायघासी गांव में दलित महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज
सरायघासी गांव में दलित महिला काे पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियाे बुधवार का बताया जा रहा है। एएसपी राजकुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता की बुधवार के दिन आरोपी दबंग के खेत में चराने के दौरान बकरी घुस गई थी। इसी बात से नाराज दबंग ने पीड़िता के साथ खेत में मारपीट कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। --