सिकंंदराबाद: सरायघासी गांव में बकरी चराने गई महिला के साथ दबंग ने मारपीट कर घायल किया, पुलिस को दी तहरीर
सरायघासी गांव में बकरी चराने गई महिला के साथ दबंग ने लाठी से मारपीट कर दी। दबंग की मारपीट से महिला घायल हो गई। घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है। शुक्रवार को कोतवाली पहुँचकर महिला के पति ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नही की। पीड़ित ने आरोपी दबंग पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। --