सिकंंदराबाद: पत्थरवाड़ा मोहल्ला में भाड़े के रुपए मांगने पर दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट
नगर के पत्थरवाड़ा मोहल्ला में भाड़े के रुपए मांगने पर दबंगों ने दंपति के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि वह ई रिक्शा चालक है। आरोपियों पर सामान के भाड़े के पांच सौ रुपये बकाया हैं। तगादा करने पर मारपीट कर दी। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी।