सिकंंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र के ईगल पब्लिक स्कूल में सांसद व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा का लोगों ने किया स्वागत
औद्योगिक क्षेत्र के ईगल पब्लिक स्कूल में भाजपा प्रत्याशी सांसद डॉ. महेश शर्मा के स्वागत समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रागनी कलाकारों ने रागनी के माध्यम से समा बांध दिया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के एमएलसी नरेंद्र भाटी भी मौजूद रहे। भाजपा नेता कर्मवीर गुर्जर ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया।