चोला रोड स्थित हदीमपुर गेट के पास मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो पुलिकर्मी बाल-बाल बच गए। मैजिक वाहन चालक शराब के नशे की हालत में बताया जा रहा है। फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस ने मैजिक वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।