सिकंंदराबाद: अंसारियान मोहल्ला में अवैध साप्ताहिक बाजार के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने चलाया अभियान, सामान जब्त किया गया
अंसारियान मोहल्ला में अवैध साप्ताहिक बाजार के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान नगरपालिका टीम ने पुलिसबल के सहयोग से अवैध साप्ताहिक बाजार में कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। कई दुकानदारों के खिलाफ चालान काटने की भी कार्रवाई की गयी। जबकि कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।