पांडू: मुसीखाप पंचायत में छुट्टी के बावजूद चला मतदाता पुनरीक्षण कैंप, अंचल अधिकारी के निर्देश पर जुटे कर्मी
Pandu, Palamu | Sep 4, 2026 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर पांडू प्रखंड की मुसीखाप पंचायत में छुट्टी के दिन भी विशेष कैंप आयोजित किया गया। अंचल अधिकारी के निर्देश पर संबंधित कर्मी कैंप में उपस्थित रहे और निर्वाचन संबंधी लंबित कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे।