पांडू: डाला कलां में बहू की हत्या कर जंगल में शव जलाया, ससुराल पक्ष फरार, पुलिस जांच में जुटी
Pandu, Palamu | Feb 14, 2026 पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला कला गांव में एक बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल पक्ष पर अपनी बहू की हत्या कर शव को जंगल में ले जाकर जलाने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सितारा देवी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला की रहने वाली थीं