प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से कृषक श्री शोभाराम की आर्थित स्थिति में हुआ सुधार
-
टीकमगढ़ जिले के ग्राम महाराजपुरा निवासी कृषक श्री शोभाराम कुशवाहा को प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ मिलने से श्री शोभाराम कुशवाहा के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
श्री शोभाराम कुशवाहा ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि मैं कृषि का कार्य करता हूं। खेती करने के दौरान पहले मुझे बोवनी तथा अन्य कार्याें के लिये कर्जा लेना पड़ता था, जिससे मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। लेकिन जब से मुझे प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना से राशि मिलना प्रारंभ हुआ है, तब से मुझे कृषि कार्य के लिये किसी से पैसे उधार नहीं लेने पड़ते हैं, जिससे मेरी आर्थित बचत भी हो जाती है। अब मैं अपने परिवार का खर्च आसानी से चला लेता हूं। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को सहृदय धन्यवाद देता हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#खुशियों_की_दास्तां
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh