साइबर अपराध पर पुलिस की सख्ती, साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा
फतेहगढ़। आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ की अध्यक्षता एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद की उपस्थिति में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के सभी थानों पर तैनात साइबर हेल्प डेस्क कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान NCRP, JMIS, GRM एवं MRM जैसे साइबर सुरक्षा से जुड़े ऑनलाइन पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के साथ-साथ लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
#FatehgarhPolice #CyberCrime #CyberSecurity #CyberHelpDesk #NCRP #Fatehgarh