सांप पकड़ते समय सपेरे के दोनों हाथों में डसा 🐍😰
नवाबगंज के महसोना गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में निकले सांप को पकड़ने पहुंचे सपेरे बाबा खरती नाथ को सांप ने दोनों हाथों पर डस लिया।
हैरानी की बात यह रही कि डसने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और सांप को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी बाबा धनपाल की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर होने पर उपचार के दौरान उन्हें पांच इंजेक्शन दिए गए, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 🐍
⚠️ सावधानी: सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।
#नवाबगंज #फर्रुखाबाद #SnakeBite #सांप_का_डसना #सपेरे #BreakingNews #FarrukhabadNews #YouthIndiaNews