गाण्डेय: गांडेय विधानसभा क्षेत्र के माखो ग्राम में स्थानीय गरीबों की बैठक, अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प
Gandey, Giridih | Sep 12, 2026
गांडेय विधानसभा क्षेत्र के माखो ग्राम में स्थानीय गरीबों के साथ शनिवार को 12 बजे एक बैठक के दौरान कई लोगों ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक में शामिल होने की घोषणा करते हुए हक अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। यहां बैठक की अगुवाई राजेंद्र सिंह, परमेश्वर सिंह तथा गणपत दास ने करते हुए प्रशासन तथा सरकार पर जन समस्याओं के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया।।