उचकागांव: मुस्कान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, मां सदमे में; भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल
सड़क हादसे में बीए की छात्रा मुस्कान कुमारी की मौत ने उसके परिवार की खुशियां छीन लीं। 22 वर्षीय मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां आशा देवी सदमे में हैं, जबकि भाई चंदन और छोटी बहन खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुस्कान के पिता भोला प्रसाद लाइन बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं