मालथोन: मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 ढाबों सहित टोल प्लाजा पर 50 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त
Malthon, Sagar | Sep 11, 2026 बंडा में जहरीली शराब कांड से दर्जनों मौतों के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश भर में अवैध शराब पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। मालथौन-बांदरी में फोर लेन किनारे के सभी अवैध ढाबों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जा रहा है। एसडीएम, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल तैनात है।बंडा के कई गांव में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।