अनूपपुर से 200 कांग्रेसजन दिल्ली रवाना, 1 नवंबर की महारैली में होंगे शामिल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का दल दिल्ली रवाना हुआ।
रामलीला मैदान में होने वाली महारैली एवं मार्च में जिले से विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल।
अनूपपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल रैली एवं मार्च में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर का लगभग 200 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान के नेतृत्व में रवाना हुए दल में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा विभिन्न मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, ब्लॉक, नगर एवं मंडलम अध्यक्षों तथा उनके पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस के मुताबिक, 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित महारैली एवं मार्च में देशभर से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अनूपपुर जिले से करीब 200 कांग्रेसजनों की भागीदारी के लिए जिला संगठन द्वारा तैयारियां की गई थीं।
#अनूपपुर #कांग्रेस #दिल्ली #महारैली #BSP24News