अमरकंटक में मौसम का बदला मिजाज, 15 घंटे से ज्यादा बारिश और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
मैकाल पर्वत श्रृंखला में बसे अमरकंटक में पिछले 15 घंटे से अधिक समय से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया है।
29 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे अमरकंटक के मुख्य मार्ग, रामघाट और गायत्री सरोवर डैम क्षेत्र से सामने आए दृश्यों में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर आवाजाही कम है, बाजार में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम नजर आ रही है।
मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इसी बीच अमरकंटक में लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित दिखाई दे रहा है।
📍 अमरकंटक | अनूपपुर
नोट: यह खबर 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे रिकॉर्ड किए गए दृश्यों और मौके की स्थिति पर आधारित है।
#Amarkantak #Anuppur #WeatherUpdate #Rain #BSP24News