पयागपुर: पयागपुर में आबादी की जमीन पर निकले रास्ते पर दबंग कर रहे कब्जा, पीड़िता ने डीएम और एसपी से लगाई गुहार
पयागपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी शशि देवी पत्नी राधे श्याम द्वारा डीएम व एसपी से गुहार लगाते हुवे कहा की उसके गांव के रहने वाले हनीफ व श्रीगण द्वारा आबादी की जमीन पर जो रास्ता है उस पर उनके द्वारा कब्जा किया जा रहा है। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते है।जिस पर महिला ने गुरुवार को डीएम व एसपी से गुहार लगाते हुवे कार्यवाही की मांग की है।