बिश्रामपुर: विश्रामपुर थाना प्रभारी के रूप में राकेश कुमार सिंह ने संभाली कमान, क्षेत्र वासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
गुरुवार को विश्रामपुर थाना प्रभारी के रूप में एसआई राकेश कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है। इस मौके पर मीडिया व स्थानीय लोगों से मुखातिब होते हुए प्रभारी ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देकर पूर्णतः भय मुक्त रखने की बात कही है। उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए चुनावी माहौल में पुलिस का सहयोग करें।