बिश्रामपुर: युवा समाजसेवी सह व्यवसायी ने भोला टाड़ के बच्चों के बीच खेल सामग्री का किया गया वितरण
विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह व्यवसायी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत भोला टाड़ के बच्चो के बीच खेल सामग्री का वितरण किया है। जिसमें उन्होंने अपने निजी खर्च से बैट, बॉल व गेंद का वितरण किया। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल में रुचि अवश्य लेनी चाहिए, क्योंकि खेल समाज में सद्भावना उत्पन्न करता है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।