बरहरुवा: कालू पंचायत सभागार में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दी गई जानकारी
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालू पंचायत भवन सभागार में सोमवार को किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश साहा ने सरकार की ओर से चल रही किसान पारदर्शी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषिऋण जैसी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।