बरहरुवा: साइकिल वितरण के दौरान बरहरवा प्रखंड कार्यालय में एसडीपीओ ने छात्रों को दी ट्रैफिक नियम की जानकारी
बरहरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया अभियान के तहत आठवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के बीच साइकिल के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, बीडीओ सनी कुमार दास, सीओ संजय शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीपीओ जमुदा ने छात्रो को ट्रैफिक नियम की जानकारी दिये है।