बरहरुवा: भीमपाडा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान घायल
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीम पाड़ा गांव के समीप शनिवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान घायल हो गए। जिन्हें अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय चौधरी के द्वारा इलाज प्रारंभ की गई।