खानपुर: खानपुर थाना पुलिस ने नकबजनी केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक बाल अपचारी को किया निरुद्ध, चोरी का माल बरामद
खानपुर थाना पुलिस ने नकबजनी केस में 3 आरोपी सुनील पांचाल मोहम्मद शादाब वसीयाराम मीणा को गिरफ्तार कर 1 बालाचारी को निरुद्ध कर लिया साथ ही चोरी किया गया माल व घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त किया गया।खानपुर पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। आरोपियों ने गत 14 जून को दीपक जैन के सुने मकान में चोरी की थी।